Poonam Pandey और विवादों का नाता पुराना है। कभी अपने बोल्ड लुक्स, तो कभी बयानों के कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते साल उन्होंने अपनी मौत की अफवाह उड़ाकर लोगों को हैरान कर दिया था, और अब फिर से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

जब फैन ने पार की हदें!
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक मेल फैन ने Poonam Pandey के गाल पर जबरन किस करने की कोशिश की। इस वीडियो को बॉलीवुड फ्लैश नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में Poonam Pandey रेड कलर की डीपनेक ड्रेस और डेनिम जैकेट में नजर आ रही हैं। जब पैपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे, उसी दौरान वह अपनी फिल्म और ट्रेलर लॉन्च के बारे में बात कर रही थीं।
तभी अचानक एक फैन उनके पीछे आया और सेल्फी लेने की गुजारिश की। जैसे ही पूनम ने हामी भरी, वह व्यक्ति करीब आने लगा और गाल पर किस करने की कोशिश करने लगा। इस हरकत से पूनम घबरा गईं और तुरंत उस शख्स को धक्का देकर दूर कर दिया। वहां मौजूद पैपराजी ने भी स्थिति को संभाला और उस व्यक्ति को दूर किया।
पब्लिसिटी स्टंट या सच्ची घटना?
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग फैन की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस तरह के लोग हर जगह होते हैं, उम्मीद है कि Poonam Pandey इस घटना से जल्दी उबर जाएंगी।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “पूरा सीन स्क्रिप्टेड लग रहा है।”
Poonam Pandey और उनके पुराने विवाद
1. लीक हुआ था बाथरूम वीडियो
Poonam Pandey अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। एक बार उनका बाथरूम वीडियो लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसमें वह नहाते हुए डांस करती नजर आई थीं। इस वीडियो के वायरल होने पर जमकर बवाल मचा और बाद में इसे यूट्यूब से ब्लॉक कर दिया गया।
2. वर्ल्ड कप 2011 के दौरान विवादित बयान
पूनम पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान एक सनसनीखेज बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतती है, तो वह अपने सारे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान ने देशभर में हलचल मचा दी थी। परिवार वालों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
3. लॉकडाउन के दौरान हुई थीं गिरफ्तार
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जब सख्त पाबंदियां लागू थीं, तब पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ बाहर निकल गई थीं। नियमों का उल्लंघन करने के कारण मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।
4. पति पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
सितंबर 2020 में पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। गोवा हनीमून के दौरान उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने सैम पर धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
5. अपने नाम का ऐप किया था लॉन्च
2017 में Poonam Pandey ने ‘पांडे ऐप’ नाम से अपना खुद का ऐप लॉन्च किया था, जिसमें वह अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती थीं। हालांकि, यह ऐप ज्यादा दिनों तक नहीं चला और गूगल ने इसे महज एक घंटे के अंदर प्ले स्टोर से हटा दिया।
Poonam Pandey हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उनके चाहने वाले जहां उनके बोल्ड अंदाज के फैन हैं, वहीं उनके आलोचकों को लगता है कि वह सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे स्टंट करती हैं। जो भी हो, यह बात तो तय है कि पूनम पांडे की कहानियां इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने में हमेशा सफल रहती हैं!